नई दिल्ली, जून 20 -- दिल्ली के बिंदापुर स्थित जेजे कॉलोनी में शनिवार दोपहर बाइक पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी 40 साल के पप्पू को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका आरती अपने पति विक्की के साथ द्वारका सेक्टर तीन स्थित जेजे कॉलोनी में रहती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2.50 बजे पीसीआर कॉल मिली कि कुछ युवकों ने एक महिला और उसके पति के पेट म...