बलिया, अप्रैल 26 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के आखोप चट्टी के पास रविवार की शाम असंतुलित होकर बाइक सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई, इससे बाइक पर सवार तिरनई खुर्द निवासी 26 वर्षीय हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि हरिश्चंद्र होमगार्ड की परीक्षा आजमगढ़ से देकर अपने घर वापस जा रहे थे। इस बीच आखोप चट्टी के पास बाइक संतुलित हो गई और सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। आस-पास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहा युवक हादसे में घायल यह भी पढ़ें- होमगार्ड की परीक्षा देकर घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.