शामली, दिसम्बर 8 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटराडी बिजलीघर के पास पत्नी ईख के खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। पास सड़क पर बाइक भी खड़ी मिली। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लगाया गया, जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि, पत्नी को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। घटना स्थल से जहरीले पदार्थ की एक शीशी भी बरामद हुई है। मृतक की शिनाख्त हरियाणा के पुंडरीकला कैथल निवासी के रूप में हुई है। घटना के सही कारणों का पता नहीं लग सका है। हालांकि, आर्थिक तंगी की आशंका जताई जा रही है। रविवार की रात करीब दो बजे शामली कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बुटराडी बिजलीघर के पास हाइवे किनारे ईख के खेत में महिला और पुरुष अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.