बाइक पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, यातायात पुलिस ने ठोका जुर्माना
महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र के मोगलहा में बाइक पर स्टंट करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। इस स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। यातायात पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेकर आनलाइन जुर्माना ठोंक दिया है।वायरल वीडियो में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बुजुर्ग सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाता दिख रहा है। कभी दोनों हाथ छोड़कर हेडलाइट के निचले हिस्से को छू रहा है तो कभी पैरों पर खड़ा हो रहा है। सोशल मीडिया से वायरल वीडियो पर सक्रिय हुई यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक पर ऑनलाइन जुर्माना ठोक दिया है। बताया जा रहा है कि यह स्टंटबाजी बुजुर्ग मोगलहा-एकसड़वा मार्ग पर बाइक से कर रहा था। इससे न सिर्फ उसकी खुद की जान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.