बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के पैठना-मलबिगहा गांव के खंधे से पुलिस ने बाइक पर लदी 50 लीटर चुलौआ शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर खंधे की घेराबंदी कर बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार भाग गया। बाइक के आधार पर धंधेबाज की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...