आरा, अप्रैल 11 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोशियर मोड़ से महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धंधे में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की ओर से जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान डिलिया निवासी श्यामलाल चौधरी के पुत्र जवाहर चौधरी एवं अमरूहां निवासी लगन चौधरी के पुत्र गोरख चौधरी को मोटरसाइकिल पर अवैध महुआ शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से करीब 60 लीटर महुआ शराब बरामद की है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जानकारी चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...