सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- बाइक पर लदी नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार सोनबरसा। सोनबरसा पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के समीप गश्ती के दौरान बाइक पर लदी नेपाली शराब की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने बाइक से नेपाली सौफी शराब की करीब 270 पीस बरामद की है। हालांकि, पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार, लालबंदी बाजार-नारायणपुर बॉर्डर के समीप भारतीय क्षेत्र में गश्त के दौरान पुअनि सुजीत पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल ने संदिग्ध बाइक को देखा। पुलिस की गतिविधि देखते ही चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर बाइक पर नेपाली सौफी शराब लदी मिली। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया है। बरामद बाइक चोरी की है या तस्कर की अपनी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस फरार तस्कर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है...