बाइक पर लदी देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
औरंगाबाद, मई 12 -- बाइक पर लदी देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार नवीनगर, संवाद सूत्र। बड़ेम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पचमों गांव के समीप से अपाची बाइक पर लदी पांच लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में महुआवं गांव निवासी भरदुल सिंह तथा तिवारीडीह गांव निवासी ओम प्रकाश कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया। गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.