जौनपुर, जनवरी 23 -- जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय जंघई रेलवे फाटक पर अचानक बाइक पर लटके झोले में साइलेंसर से निकली चिंगारी से आग लग गई। इसे देख लोगों में हड़कंप मच गया। बाइक पर सवार तीन वर्ष की बच्ची समेत दंपति दुर्घटना होने से बाल बाल बच गए। झोले में रखी महिला की कई कीमती साड़ियां जल गईं। भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र स्थित बसवापुर चौराहा मकनपुर निवासी पप्पू सरोज तीन वर्ष की बच्ची और महिला को बाइक पर बैठाकर जौनपुर से घर जा रहे थे। दोपहर 12 बजे के आसपास वे जंघई रेलवे क्रासिंग पार किए। झोल साइलेंसर से सटा था जो धू धू कर जलने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...