गोपालगंज, अप्रैल 15 -- सिधवलिया। एक संवाददाता मगध शुगर मिल गेट के पास स्थित एसबीआई एटीएम के समीप बुधवार को एक बाइक पर झोले में रखे एक लाख रुपए की दो बाइक सवार युवकों ने चोरी कर ली गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार बरौली थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी राजदेव राय मगध शुगर मिल में वेरियल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। वे ड्यूटी के बाद एटीएम से रुपए निकालकर झोले में रखकर अपनी बाइक के हैंडल में टांगे थे। स्थानीय लोगों ने पीड़ित के साथ मिलकर आरोपितों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। सूचना मिलते ही सिधवलिया थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने महम्मदपुर, बैकुंठपुर, बरौली और माझा थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर घेराबंदी कराई। हाईवे पर वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.