लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ, संवाददाता। जिले के आशियाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई बैग चोरी की घटना में अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। चोरों की पूरी करतूत घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आशियाना के शारदा नगर, रुचि खंड प्रथम निवासी आकाश त्रिपाठी ने बताया कि बीते 26 मार्च की रात करीब 10 बजे वह किला चौराहे पर स्थित पांडेय पान की दुकान पर अपनी बाइक से पहुंचे थे। दुकान पर जाने से पहले उन्होंने अपना बैग बाइक के ऊपर रख दिया। कुछ देर बाद जब वह वापस अपनी गाड़ी के पास लौटे तो देखा कि बाइक पर रखा बैग गायब था।चोरी हुए बैग में बाइक के सभी जरूरी दस्तावेज, एक डीएसएलआर कैमरा, वायरलेस माइक, तीन हजार रुपए नकद तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए थे। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित ने पास में स्थित किला चौकी पर लगे सीसीट...