बक्सर, मार्च 6 -- पेज वन के लिए --- गुस्सा फूटा डीएवी स्कूल के सामने मदन ने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी थी गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की पिटाई की, पुलिस के हवाले कर दिया गया फोटो संख्या- 23 कैप्सन- शुक्रवार को हुकहां के पास दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते आक्रोशित लोग। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। इटाढ़ी रोड पर शुक्रवार की शाम ढले हुकहां के पास चावल लदे ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रिश्ते में सास-बहू थी। इस हादसे में एक साल की बच्ची जख्मी हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद उग्र लोगों ने इटाढ़ी रोड जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना के जलवांसी निवासी भागवत पासवान की पत्नी रेशमी देवी (55) अपने बेटे मदन पासवान व बड़ी बहू प्रियंका देवी (30) के साथ बाइक पर सवार हो बक्सर से गां...