रांची, मार्च 22 -- रांची। प्रमुख संवाददाता डोरंडा थाना क्षेत्र के नाई मुहल्ला में रहने वाले शान अख्तर को मोटरसाइकिल पर नहीं बैठाने की वजह से छुरा से वार कर जख्मी कर दिया गया। पेट में छुरा से किए गए वार से जख्मी शान वहीं सड़क पर गिर गए। इसी बीच हमलावर मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए। जख्मी युवक को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया।मामले में युवक के पिता मो शमीम अख्तर की लिखित शिकायत पर शूटर नाम के युवक समेत दो के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बताया गया है कि युवक शान पिछले दिन रात में छप्पन सेट की ओर से मोटरसाइकिल से डोरंडा की ओर आ रहा था। रास्ते में शूटर नाम के युवक समेत दो ने उसे रोका और अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने को कहा। ट्रिपल राइड से इंकार करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसी क्रम में एक युवक ने उस पर छुरा से वार किया।

हिंदी...