औरैया, अप्रैल 1 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला राजीव नगर में एक युवक को जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित शिवम सविता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च की रात करीब दो बजे वह जवारे के भंडारे से घर लौट रहा था। उसके साथ उसका चचेरा भाई भी मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले के बीनू सविता, विकास राठौर और राहुल ने उसे रोक लिया और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर तहसील के पीछे पंडाला की दुकान के पास ले गए। आरोप है कि वहां तीनों ने लाठी-डंडों, थप्पड़ों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज ...