बाइक पर बैठाकर उचक्कों ने जेब काटकर उड़ाए 70 हजार रुपये
इटावा औरैया, जून 8 -- भरथना। कस्बा में उचक्कों ने एक ग्रामीण को बाइक पर बैठाकर उसकी जेब काटकर 70 हजार रुपये पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के बनामई गांव निवासी विजयपाल सोमवार दोपहर अपने पिता की तेरहवीं के भोज के लिए सामान खरीदने बाजार आए थे।
घटना का विवरण वह आजाद रोड के किनारे खड़े थे, तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने विजयपाल के एक परिजन का नाम लेते हुए कहा कि वह आगे खड़े हैं और उन्हें वहीं छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। विजयपाल उनके झांसे में आ गए और बाइक पर बैठ गए। कुछ दूर जाने के बाद बाइक सवार उन्हें मोहल्ला गिरधारीपुरा स्थित नाग मठिया के पास उतारकर यह कहकर चले गए कि वे अभी वापस आ रहे हैं और यहीं इंतजार करें।
पीड़ित की प्रतिक्रिया काफी देर तक उनके न लौटने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.