बुलंदशहर, जनवरी 5 -- एक मनचले की हरकत से छात्रा को खतरा बना हुआ है। खुद को एक जनप्रतिनिधि का भाई बताने वाले आरोपी द्वारा छात्रा को जबरन अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास किया गया और छात्रा के इंकार करने पर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना की शिकायत करने पर पहासू पुलिस ने पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति को ही थाने पर बैठा लिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को पहासू के एक गांव निवासी पीड़िता छात्रा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह खुर्जा रोड स्थित एक कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि कालेज आने-जाने के दौरान गांव के ही एक युवक द्वारा उस पर जबरन अपनी बाइक पर बैठने के लिए दबाव बनाया जाता है। एक बार आरोपी द्वारा जबरन उसे बाइक पर बैठा लिया गया, जिसकी जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.