मिर्जापुर, नवम्बर 21 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहे के पास शुक्रवार की शाम बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरकर जख्मी हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। चील्ह के गहिया गांव निवासी सर्वेश यादव अपनी मां 45 वर्षीय देवी के साथ बाइक से मझिगवां गांव रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। शाम लगभग तीन बजे जैसे ही चील्ह चौराहे के पास पहुंचे। तभी बाइक पर पीछे बैठी मां अचानक चलती बाइक से सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सर्वेश यादव ने जख्मी मां को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल ट्रामा सेंटर भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.