बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती। हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थानाक्षेत्र में बनकटी ब्लॉक के करीब व थाने के मोड़ पर गन्ने का जूस बेच रहे एक किशोर पर रविवार की शाम एक दरोगा भड़क गए। आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने किशोर को एक थप्पड़ जड़ दिया। यह देख आसपास मौजूद लोग भी पहुंच गए और बीच-बचाव किया। इसके बाद दरोगा अपनी बाइक लेकर थाने की तरफ रवाना हो गए। दूसरी तरफ इस घटनाक्रम से नाराज स्थानीय लोगों ने शिकायत थाने पर की। थोड़ी देर में थाने से एक निरीक्षक मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। स्थानीय लोग आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर जुटी भीड़ को निरीक्षक ने समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रकरण में पीड़ित किशोर के पिता गौतम कुमार ने थाने पर तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि इसी थानाक्षेत्र का रहने वाले गौतम कुमार बन...