श्रावस्ती, अप्रैल 11 -- श्रावस्ती, संवाददाता। देर रात रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षामित्र के ऊपर पुराने बरगद की डाल गिर गई। इससे शिक्षामित्र समेत पीछे बैठा किशोर घायल हो गया। शिक्षामित्र को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज लखनऊ ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के मुजहेनिया गांव निवासी शिक्षामित्र संगमलाल (40) शुक्रवार शाम को सोनवा क्षेत्र के ककंधू गांव अपने रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। हरीपुर गांव निवासी रिश्तेदार तीरथराम का पुत्र शिवम (15) भी साथ गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों लोग देर रात को बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान खरगौरा-सेमरी मार्ग पर भिनगा क्षेत्र के ही रमनगरा गांव के पास पहुंचते ही सड़क किनारे लगे पुराने बरगद पेड़ की एक मोटी ...