मधुबनी, मई 9 -- फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक बाइक पर कट्टा लहराते वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने थाना में एक मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो में दिख रहे अभियुक्त थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव निवासी ऋषि कुमार व लौकही थाना क्षेत्र के मंगणपट्टी निवासी सूरज कुमार को पुलिस टीम ने छापेमारी कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है और उस दोनों के निशानदेही पर एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में चिन्हित अपराधी को पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर ...