सीवान, फरवरी 27 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन निवासी अमरनाथ महतो व उनकी पत्नी के साथ बाइक पर सवार बदमाशों ने रुपए छीने और भाग गए। इस संबंध में हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर पीड़ित अमरनाथ महतो ने बताया कि जमीन बिक्री से प्राप्त डेढ़ लाख रूपये को 23 फरवरी को सीवान स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने गया था जहां पत्नी का अकाउंट है। बैंक जाने के बाद पता चला कि केवाईसी नहीं हुआ है। इससे पैसे जमा नहीं हुए। लौटने के क्रम में सीवान से पत्नी के लिए ग्यारह हजार का मंगलसूत्र भी खरीदे । सीवान से टेंपो से घर आने के क्रम में टेढ़ीघाट उतर गए और फिर वहां से नहर के रस्ते पत्नी के साथ पैदल ही जा रहे थे। इसी बीच निजी स्कूल के पास पूर्व दिशा से आ रहे दो बाइक सवारों में से पीछे बैठे बाइक सवार ने पत्नी के साथ से पैसे का थैला छीन लिया...