श्रावस्ती, जून 4 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। थाना हरदत्त नगर गिरंट के केवटनपुरवा की कुसमा 12 वर्षीय पुत्री नंदू केवट साइकिल से गेहूं पिसवाने गिरंट बाजार जा रही थी रास्ते में काशीपुरवा व कहारनपुरवा गांव के मोड़ से बदला चौराहा होते हुए गिरंट बाजार की तरफ जा रही थी। इसी बीच तेजी से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से कुसमा सड़क पर गिर कर घायल हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कुसमा के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कुसमा को मिर्जापुर चौराहा पर एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- हादसे में मासूम की मौत के मामले में बाइक सवार पर मुकदमा कुसमा के पिता नंदू केवट की कुछ महीने पहले मौत हो चुकी हैं और भाई कानपुर में मजदूरी करने गया हुआ है। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगो...