सीतापुर, फरवरी 12 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर कोतवाली इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लहरपुर इलाके के ददुआपुर निवासी 60 वर्षीय अशर्फीलाल गुरुवार को साइकिल से कहीं जा रहे थे। तभी क्षेत्र के ही ढिंगुरापुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अशर्फीलाल साइिकल से उछलकर काफी दूर सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरे रहे। हादसे में बाइक भी दूसरी ओर जा गिरी जिससे उसका चालक भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.