हजारीबाग, दिसम्बर 15 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के रसोइयाधमना पुरहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में साइकिल सवार ब्रह्मदेव साव 52 वर्ष पिता स्व हरिचरण साव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल ब्रह्मदेव साव को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। साइकिल सवार ब्रह्मदेव साव सड़क पार कर रहे थे कि इसी बीच तेज रफ्तार बाइक साइकिल को चपेट में लेते हुए भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.