दरभंगा, अप्रैल 30 -- संजय लाला,दरभंगा। बेंता थाना क्षेत्र के अतिव्यस्त बेंता चौक पर बुधवार को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटनास्थल से फरार होने का प्रयास कर रहे बाइक चालक को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद आनन फानन में जख्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। जांच उपरांत चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताया। परिजन इलाज के लिए महिला को किसी निजी अस्पताल के गए। जख्मी महिला बेंता चौक निवासी अशोक राय की पत्नी सोमनी देवी(55) बताई गईं।निजी अस्पताल रवाना होने से पूर्व महिला के दामाद विकास कुमार ने बताया कि बाइक चालक युवक नशे में है। नशे की हालत में वह बाइक चला रहा था। वह अपना नाम अर्जुन कुमार बता रहा है। लालबाग का रहने वाला है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.