बाइक ने पैदल जा रहे मजदूर को उड़ाया, मौत
झांसी, अगस्त 31 -- झांसी, संवाददाता। झांसी-ललितपुर एनएच पर सड़क पार कर रहे 38 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार बेकाबू बाइक ने उड़ा दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली के रहने वाले मक्कू रायकवार का 38 वर्षीय बेटा राजेंद्र रायकवार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार की देर रात वह घर आ रहा था। जैसे ही चौकी के पास से सड़क पार करने लगा। तब ही अंधेरे पीछे की तरफ आ रही तेज रफ्तार बाइक टक्कर मारती हुई निकल गई। टककर इतनी जबर्दस्त थी कि राजेंद्र नीचे गिरा और बाइक उसके ऊपर से निकल गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। घायल को तुरंत मेडिकल कॉलेज झांसी भिजवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.