दुमका, मई 3 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत कुरुवा गांव के पास एक बाइक सवार ने तेज स्पीड में एक ठेला चालक को धक्का मार दिया। इस घटना में ठेला चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। यह घटना शनिवार को देर शाम की है। घायल ठेला चालक को इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इधर,घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। सड़क जाम की खबर मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम को हटाने में जुटी हुई है। मुफस्सिल थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया था, पर समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम को हटा दिया गया है। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में मारपीट, झमकस नेता सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिकी बाइक और ठेला में टक्कर हो गई थी। घटना में ठेला चालक एवं बाइक सवार युवक भी जख्मी हुए है...