मुजफ्फरपुर, मई 6 -- बोचहां। बुधनगरा स्थित फोरलेन पर बुधवार को बाइक सवार ने टोटो में ठोकर मार दी। इसमें बाइक सवार बंदरा निवासी वकील राम, उपेंद्र कुमार तथा पूसा निवासी शिव कुमार घायल हो गए। समाजसेवी पंसस शहंशाह उर्फ डॉलर ने एंबुलेंस बुलवाकर तीनों घायलों को अस्पताल भेजवाया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों बाइक सवार शहर से लौट रहे थे। बुधनगरा क्रॉसिंग पर अचानक टोटो आ गया। इसी दौरान बाइक ने ठोकर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.