मैनपुरी, दिसम्बर 9 -- शादी की दावत में भाग लेकर वापस लौट रहे बाइक सवारों की टेंपों से टक्कर हो गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घटना सोमवार देर रात की है। थाना कुर्रा के ग्राम नगरिया नादमई निवासी 25 वर्षीय आदेश कुमार पुत्र रमेश चंद्र शर्मा बीती सोमवार रात दावत खाकर टेंपों द्वारा वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही टेंपो ग्राम भगवतीपुर स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक ने टेंपों में टक्कर मार दी। जिससे टेंपों में बैठा आदेश व अन्य चार सवारियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.