मुजफ्फरपुर, मई 11 -- गायघाट/औराई। एनएच-27 स्थित बबूरबन्नी चौक पर रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में औराई थाना क्षेत्र के रतवारा निवासी अंजनी सहनी के पुत्र रूपेश कुमार (21) की मौत हो गई, जबकि उसी गांव के अर्जुन सहनी (27) व अरुण कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। रूपेश कुमार बाइक चला रहा था। तीनों युवक रतवारा गांव से दरभंगा रोड ककरिया धोबौली निवासी रवींद्र सहनी के यहां बारात जा रहे थे। बताया जाता है कि घटनास्थल के पास अन्य बारात रुकी थी। वहां से गुजर रहे तीनों युवकों को बारात में शामिल युवकों ने आवाज लगाई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। आनन-फानन में बारात में शामिल लोगों ने तीनों को मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जह...