हाथरस, मार्च 21 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के झींगुरा में शुक्रवार की शाम बाइक निकलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई और जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने इस मामले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव झींगुरा में तीन व्यक्ति गांव से कहीं जा रहे थे। रास्ते में एक युवक खड़ा था। बाइक निकालने को लेकर युवक से उनका विवाद हो गया। उस समय सभी वहां से चले गए। बाद में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में वाद-विवाद और गालीगलौज हुई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडे चले। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। मारपीट में राम किशन पुत्र कन्हैयालाल, अंद्रेश पुत्र शिव कुमार, राजकुमार पुत्र गोपा...