बगहा, दिसम्बर 3 -- बैरिया। बगही गद्दियानी टोला में एक विवाहिता को बाइक दहेज में नहीं देने पर प्रताड़ित कर जलाने का प्रयास किया गया। इस मामले में महिला तैबुन नेशा के आवेदन पर बैरिया थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में तैबून नेशा ने आरोप लगाया है कि वह मझौलिया थाना क्षेत्र के चैलाभार की रहने वाली है। 10 वर्ष पहले उसकी शादी बगही में हुई। शादी के बाद 5 वर्षों तक दोनों का वैवाहिक जीवन अच्छा से चल रहा था। दोनों से एक लड़का और एक लड़की हुई है। इधर ससुराल के लोग आए दिन बाइक दहेज में देने के लिए इसे प्रताड़ित और मारपीट करते हैं। पिछले दिन इस महिला को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया गया। इसमें रोहताज गद्दी, वकील गद्दी,इभराज शामिल थे। इसकी सूचना मिलते ही भाई जाकिर और मुबारक बगही पहुंचे तो जान बची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.