गोपालगंज, जनवरी 8 -- फुलवरिया। एक संवाददाता दहेज में बाइक नहीं देने पर दहेज लोभी ससुराल वालों ने बहू के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में पीड़िता ने फुलवरिया थाने में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पति, ससुर, सास व भैंसुर सहित कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लकड़ी बिशुनपुर गांव निवासी समसुद्दीन अंसारी की पुत्री रानी खातून उर्फ शब्या खातून की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी नबी हसन अंसारी के पुत्र नूर मोहम्मद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। विवाह के समय पीड़िता के मायके पक्ष द्वारा उपहार स्वरूप फर्नीचर, फ्रिज, कूलर, पंखा सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान दिए गए थे। आरोप है कि शादी के समय ही ससुराल पक्ष ...