बाइक नहीं खरीदे जाने से नाराज युवक एचटी लाइन के टॉवर पर चढ़ा, किया हंगामा
बाराबंकी, जून 2 -- मसौली। पिता द्वारा बाइक नहीं खरीदे जाने से नाराज युवक मंगलवार की देर शाम बांसा गांव के पास लगे हाइड्रो ट्रांसमीटर इलेक्ट्रिक टॉवर पर चढ़ गया। इस सूचना से वहां हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहंुची। पुलिस व परिजनों ने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। करीब एक घंटे तक यह तमाशा चला। पिता ने बाइक दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद युवक टॉवर से नीचे उतर आया। मसौली थाना के बांसा गांव निवासी विशाल गौतम (22) पुत्र चंद्रिका प्रसाद मंगलवार की देर शाम गांव के पास लगे हाइड्रो ट्रांसमीटर इलेक्ट्रिक टॉवर पर करीब 50 फिट ऊंचाई पर चढ़ गया। यह देख कर लोग हतप्रभ रहे गए। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी दलबल के साथ पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.