बलरामपुर, अप्रैल 7 -- बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी अब्दुल कादिर ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि दोपहर करीब 3.30 बजे अपने खेत में गेहूं काटने जा रहा था। पड़ोसी वहीद अली तेज बाइक चलाकर मेरे बगल से निकल गया। मैंने कहा कि बाइक धीरे चलाओ। इसी बात से नाराज होकर सजनू, मुनव्वर व वहीद अली ने पिटाई की। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...