अल्मोड़ा, मई 27 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसके तहत पुलिस ने बाइक में फर्राटा भर रहे नाबालिग को संरक्षण में लिया। बाद में नाबालिग के बड़े भाई का 31500 रुपये का चालान काट दिया। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर इन दिनों पुलिस ने जगह-जगह अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत द्वाराहाट कोतवाली प्रभारी विनोद जोशी के नेतृत्व में एसएसआई मीना आर्या ने टीम के साथ चेकिंग की। इस दौरान एक नाबालिक रेट्रो साइलेंसर लगाकर बाइक में फर्राटा भरता हुआ पकड़ा गया। जांच करने पर बाइक में नंबर प्लेट तक नहीं मिली। यह भी पढ़ें- बाइक दौड़ाता किशोर संरक्षण में लिया, 31 हजार का चालान बाकायदा प्रेशर हार्न लगाया हुआ मिला। पुलिस ने तत्काल नाबालिग को संरक्षण में ले लिया। इसके बाद नाबालिग के बड़े भाई क...