बाइक देने से इंकार करने पर मारपीट कर धमकाया
बस्ती, जून 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। दुबौलिया पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। कलवारी थानाक्षेत्र के लक्ष्मनपुर निवासी विनोद ने तहरीर देकर बताया है कि वह अपने ननिहाल जोगवापुर थाना दुबौलिया में आयोजित अपने मामा की शादी में गत नौ जून को आया था। रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति ने बाइक मांगी तो देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर अपशब्द कहते हुए उन्हें मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने जोगवापुर निवासी आरोपित शनि, फूलचंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.