घाटशिला, मार्च 3 -- डुमरिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आस्ताकोवाली पंचायत के सातपुरी गांव (गाड़ा टोला) में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब एक सड़क दुर्घटना में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला सालगे टुडू का आकस्मिक निधन हो गया। घटना मंगलवार सुबह की है, जब महिला अपने परिजनों के साथ बहरागोड़ा जा रही थी।मिली जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय किशुन टुडू की पत्नी सालगे टुडू अपने परिजनों के साथ दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर किसी काम से बहरागोड़ा के भालुगुढ़िया गांव जा रही थीं। जैसे ही वे आस्ताकोवाली घाटी की चढ़ाई पर पहुँचे, साथ चल रही दूसरी बाइक को ओवरटेक (अंभरटेक) करने के दौरान महिला के पैर में ठोकर लग गई।ठोकर लगने से बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा और पीछे बैठी सालगे टुडू सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.