चक्रधरपुर, दिसम्बर 18 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात करीब आठ बजे वनशक्ति के समीप हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ का एक जवान 39 वर्षीय विजय प्रकाश जोजो गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जवान बाइक से मनोहरपुर से आनंदपुर की ओर स्थित अपने पैतृक गांव बेड़ाइचिंडा लौट रहा था। इसी दौरान तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जवान के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बाइक के पीछे सवार ओडिशा के भालुलता बिश्रा थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय लखन गोसाइत को भी आंशिक चोटें लगी हैं। ज्ञात हो विजय प्रकाश जोजो मुख्य रूप से आनंदपुर के बेड़ाइचिंडा, गांव का रहने वाला है जो सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलने पर आनंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.