आरा, मार्च 5 -- बिहिया, निज संवाददाता। बिहिया चौरास्ता के समीप बुधवार की सुबह बाइक दुर्घटना में सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक भानु पासवान है, जो कि बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना गांव निवासी अमावश पासवान का पुत्र है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक बिहिया चौरास्ता की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक साइकिल सवार के सड़क पर आ जाने से बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए आरा ले जाया गया है, जहां उसे पटना रेफर कर दिया गया है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.