बाइक दुर्घटना में युवक जख्मी
बेगुसराय, मार्च 27 -- मंझौल। बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी मंझौल पंचायत-01 कमला निवासी ग्रामीण चिकित्सक 45 वर्षीय दिनेश राम का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार 25 मार्च की शाम मोहनपुर स्कूल के पास एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में अचानक ब्रेक लेने के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। सिर में चोट लगने के कारण वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बाइक पर दो लोग सवार थे। दुर्घटना के क्रम में उनका हेलमेट खुलकर नीचे गिर पड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.