समस्तीपुर, दिसम्बर 31 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के कल्याणपुर प्रखंड के समीप बुधवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी पहचान कुड़वा गांव के वार्ड 7 निवासी पवन पासवान के पुत्र अर्जुन पासवान के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.