मधुबनी, मार्च 27 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बिरित मोड़ के पास बाइक दुर्घटना के दौरान एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे साहरघाट के एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। यह दुर्घटना साहरघाट मधवापुर नयी सीमा सड़क पर हुई। जख्मी युवक खाजेडीह निवासी मिश्री लाल का बेटा उमेश कुमार है। वह सीतामढ़ी जिले के सुरसंड से अपने घर लौटने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। संतुलन बिगड़ने से सड़क से 30 फीट नीचे खेत में बाइक जा गिरी। स्थानीय युवकों की मदद से उसे खेत से बाहर निकाला गया। मधवापुर थाना के डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.