लातेहार, अप्रैल 2 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के सरयु रोड अंतर्गत बरैनी पुल के समीप एक बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अमलेश उरांव पिता धनलाल उरांव ग्राम हरतुआ निवासी के रूप में की गई है। घटना बीती रात्रि करीब 11 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमलेश उरांव तरवाड़ी से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण जोगेंद्र उरांव, अनिल सिंह, रितेश उरांव, कमलेश उरांव ने तत्परता दिखाते हुए घायल को लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। हालांकि, रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस समय पर उपलब्...