गढ़वा, दिसम्बर 19 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के तिलदाग मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। मृतक की पहचान चैनपुर निवासी विजय तिवारी के 20 वर्षीय पुत्र विवेक तिवारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विवेक गढ़वा में चैतन्य माइक्रोफाइनेंस कंपनी में काम कर रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि विवेक अपने बाइक से फील्ड में जा रहा था। उसी दौरान तिलदाग मोड़ के समीप एक वाहन से बचाने के दौरान वह बिजली पोल से जा टकराया। उससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि माइक्रोफाइनेंस कंपनी के द्वारा विवेक पर टारगेट पूरा करने के लिए काफी दबाव बनाया जा रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस ने परिजनों के आवेदन के आधार पर अग्रेत्तर कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.