बाइक दुर्घटना में युवक की जीभ कटी
चतरा, मई 23 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पांडेयटांड गांव के समीप गुरुवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक गांव के भुनेश्वर भुईंया के पुत्र निर्मल कुमार भुइयां बताया जाता है। बाइक दुर्घटना इतना दर्दनाक था कि युवक का जीभ पूरी तरह से कट गया। जिसका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इसके पश्चात बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग में रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.