दरभंगा, अप्रैल 18 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कनकी मुसहरी निवासी कारी यादव के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार की गुरुवार देर शाम मधेपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना चुन्नी ढलान के पास पश्चिमी कोसी तटबंध पर हुई। वहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि राजेश मछली खरीदकर अपनी ससुराल हररी गांव जा रहा था। इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल एम्बुलेंस से मधेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यह भी पढ़ें- युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.