गोड्डा, जनवरी 19 -- बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर बोरियों मुख्य मार्ग के बासभीठा के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर शालिनी शालू ने प्राथमिक उपचार की। घायल की पहचान ललमटिया थाना क्षेत्र के जोजो सिमड़ा निवासी दीपक सोरेन उम्र 17 वर्ष पिता सुरेंद्र सोरेन और डुमरकोल निवासी रवि टुडू 18 वर्ष पिता विनोद टुडू के रूप में की गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि रवि टुडू बाइक से अपने साथी दीपक सोरेन के साथ साहिबगंज सोहराय पर मनाने गया हुआ था। वापस अपने घर लौटने के दौरान बासभीठा स्थित मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि रवि टुडू का पैर टूट गया। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.