गढ़वा, मार्च 7 -- गढ़वा। मेराल- डंडई सड़क पर बाना गांव के समीप हुई बाइक दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी गोपाल राम की 45 वर्षीया पत्नी करमी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि करमी मेराल के गोना गांव आ रही थी। उसी दौरान बाना में वह बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...