गढ़वा, मार्च 27 -- श्रीबंशीधर नगर। श्रीबंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर तुलसीदामर घाटी के पास शुक्रवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीया सुनैना गुप्ता की मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार निवासी युगल किशोर की पत्नी थी। वह पति युगल किशोर के साथ बाइक से अपने ससुराल खरौंधी थाना क्षेत्र के परती गांव जा रही थी। उन्होंने बताया कि ससुराल में चचेरे ससुर का निधन होने के कारण वहीं जा रहे थे। उसी दौरान तुलसीदामर घाटी क्षेत्र में बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और बोल्डर पर चढ़ गई । उससे पत्नी सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...